आगरा, जून 29 -- सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। घरों के बाहर चमड़े की कतरन डालकर क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैलाने वाले दो कारोबारियों पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है। उन्हें दो दिनों के भीतर कतरन हटाने की चेतावनी दी है। न्यू अशोक नगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू जगजीवन नगर में इंतजार और पुरकान नाम के दो कारोबारी चमड़े की कतरन का व्यापार करते हैं। दोनों कारोबारियों ने खरीदी गई चमड़े की कतरन अपने घरों के बाहर सार्वजनिक स्थान पर डाल रखी थी, जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय एसएफआई मुनेश मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम की टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर दोनों कारो...