एटा, मार्च 19 -- घर के बाहर चबूतरे पर बैठे वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। परिवारीजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। फर्रूखाबाद थाना कायमगंज के गांव पिथौरा निवासी सुरेश चन्द्र (70) पुत्र रामेश्वर दयाल गुरुवार सुबह घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। बेटा बृजेश कुमार ने बताया कि पिता चबूतरे पर बैठे थे उसी समय सांड़ आया और पिता पर हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। दो जगह से हड्डी टूट गई। एकत्रित लोगों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। परिवारीजन आगरा लेकर जा रहे थे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.