हापुड़, मई 28 -- छोटा बाजार मोहल्ले में मामूली विरोध के बाद खूनी हमला होने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे युवक को टोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पहले कहासुनी हुई और फिर कुछ देर बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर लौटा और सिर पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला छोटा बाजार निवासी रेखा पत्नी मोनू ने थाना गढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रजत उनके घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। यह भी पढ़ें- युवक के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज आरोप है कि उनके पति मोनू और हरि सिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और उनके पति घर लौट आए।रेखा का आरोप है कि...