हापुड़, जनवरी 30 -- नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी गीता गौड़ ने बताया कि उनके ही घर के सामने एक परिवार के लोग आए दिन घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करते है। इसको लेकर कई बार मना किया गया है, लेकिन आरोपी अपनी आदत से बाज नहीं आते है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी ने उनको अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...