मिर्जापुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चन्दईपुर गांव में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक आटो में मनबढ़ों ने आग लगा दी। आग से आटो जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चंदईपुर गांव निवासी नीरज सोनकर आटो चालक है। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर के बाहर आटो खड़ा कर सोने चला गया। रात में मनबढ़ों ने खड़ी आटो में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। तब तक चालक नीरज भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि मनबढ़ों ने आटो में लगा दिया था, जिससे आटो जलकर बर्बाद हो गया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.