पीलीभीत, मार्च 12 -- पूरनपुर। घर के बाहर खड़ी महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभी रुप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव मुरेनिया गांधीनगर की रहने वाली वृद्ध बसंती देवी 60 पत्नी बिरजू मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे बाइक सवार ने बसंती देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गईं। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने भरतपुर हजारा पीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने बंसती देवी को रेफर कर दिया। उन्हें उपचार के लिए पलिया कलां की सीएचसी ले जाया गया। उपचार के दौरान सीएचसी में बसंती द...