बोकारो, अप्रैल 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। घर के बाहर रखे पानी टैंकर को अज्ञात चोरों की ओर से चोरी कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध भुक्तभोगी ने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पेटरवार थाना क्षेत्र के पतकी पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी महेंद्र ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मैं संजय जैन कंस्ट्रक्शन के अधीन पेटी कॉन्टेक्ट में कार्य करता हूं। विगत 14 अप्रैल को चिनिया गढ़ा में नाली का निर्माण कार्य कराकर चिनिया गढ़ा स्थित रिखीलाल मरांडी के घर के पास पानी टैंकर खड़ा किया था। कहा कि 15 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे रिखीलाल मरांडी ने फोन से बताया कि पानी का टैंकर नहीं है। इस सूचना पर मैं जब चिनिया गढ़ा गया तो, पाया कि पानी का टैंकर नही है। कहा कि हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.