शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में सांप के डंसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। सांप के काटने के बाद पहले दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सांप के काटने की पुष्टि हुई। जैतीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अनुज यादव की नौ वर्षीय पुत्री सुनैना पिछले दो-तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसके पांच वर्षीय भाई अनमोल की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। इधर, बच्ची की भी हालत खराब होने लगी। दोनों बच्चों की हालत खराब होने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी जैतीपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी ग...