घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर कुत्ते ने किया हमला
मेरठ, जून 30 -- कंकरखेड़ा। गांव लाला मोहम्मदपुर में रविवार शाम आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे सगे भाई-बहन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर बच्चों को बचाया। दोनों को जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए गए हैं। कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव लाला मोहम्मदपुर में रविवार शाम करीब पांच बजे ताहिर के बेटे नावेद और बेटी सिमरन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी आवारा कुत्ते ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने नावेद के पैर और सिमरन की जांघ पर काट लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्चों की जान बचाई。 यह भी पढ़ें- Purnia News नाथपुर पंचायत में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, बकरियों को बना रहे शिकारआवारा कुत्तों का आतंक ताहिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.