कानपुर, जून 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में घर के बाहर खेल रहा चार साल का एक बच्चा तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिजन उसको गंभीर अवस्था में पुखरायां सीएचसी से रेफर होने के बाद कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव वापस घर पहुंचते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुखरायां कस्बे के कृष्णानगर मोहल्ले के रहने वाले अजय कुमार का चार साल का पुत्र शिवांश उर्फ अनिरुद्ध रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। यह भी पढ़ें- मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत इसी बीच वहां से निकलते तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन पुलिस को सू...