अमरोहा, जनवरी 7 -- सैद नगली कस्बे में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लहूलुहान हालत में आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, बुधवार तड़के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम साढ़े तीन वर्षीया बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक युवक आया और बच्ची को कुछ दूर स्थित सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी लहूलुहान हालत में बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इधर से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पास जाकर देखा। मामले की जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप पहुंच गया। परिजनों ने पीड़िता को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लग...