अलीगढ़, फरवरी 1 -- इगलास के मोहल्ला शास्त्री नगर में खाली प्लॉट में हुआ हादसा दु:खद n शनिवार दोपहर खाली पड़े प्लॉट में उपले पाथने मां मासूम भूमि को अपने साथ ले गई n मासूम भूमि खेलते समय प्लॉट में बने शौचालय के पानी से भरे टैंक में गिर गई n काम खत्म कर मां ने बेटी को आसपास न देखकर खोजा तो मासूम टैंक में पड़ी मिली इगलास, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में घर के समीप एक खाली प्लाट में बने एक शौचालय के टैंक में डूबने से दो वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि बालिका मां के साथ प्लाट में खेलने के लिए गई थी। जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर के समीप नई कालोनी बस रही है। यहां के निवासी शिशुपाल की पत्नी दो वर्षीय बेटी भूमि के साथ शनिवार की दोपहर उपले पाथने पड़ौस में खाली पड़े प्लाट में गई थी। इस दौरान मां उपले बनाने में व्य...