हापुड़, मार्च 5 -- बहादुरगढ़ गांव में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी, बच्ची के पिता द्वारा विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी सलमान ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी तीन वर्ष की बेटी अलीना घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी फैसल ने बाइक चलाते हुए उसकी बेटी को टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसने आरोपी का विरोध किया तो ,आरोपी ने अपने साथी दानिश, इमरान, शाहरुख के साथ मिलकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।...