संभल, जून 27 -- कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम की चहल-पहल के बीच घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची नाले में गिर गई। काफी देर तक तलाश के बाद परिजनों ने उसे नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मूल रूप से जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी यूनूस परिवार सहित गुन्नौर के मोहल्ला टंकी और मोहल्ला सराय की सीमा पर किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार को उनकी दो वर्षीय पुत्री हुमैरा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते पास से गुजर रहे नाले के करीब पहुंच गई और उसमें गिर गई। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम नाले में गिरी, मौत उस समय परिवार के कुछ सदस्य घर पर थे, जबकि कई रिश्तेदार और परिजन मोहर्रम के मेले में गए हुए थे। कुछ देर ...