लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अहमामऊ गांव से एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। बेटी के अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी तलाश के बाद परिजन थाने पहुंचे और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। अहमामऊ निवासी अनुज कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सपना त्रिवेदी बुधवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। कुछ ही देर में जब वह नजर नहीं आई तो परिवार ने आसपास तलाशी शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।बेटी के इस तरह अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम जैसा माहौल है और परिजन बेटी की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पु...