हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा में घर से खेलने के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंद्रानगर वार्ड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 साल की बेटी मंगलवार को घर के बाहर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्चों ने उसे पास की गली की तरफ जाते देखा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। एसएचओ डीएस फत्र्याल ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...