मुरादाबाद, जनवरी 28 -- डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग स्थित गांव बरेठा में बुधवार की शाम एक मासूम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव उरी निवासी एक युवक बुधवार शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरेठा निवासी अकरम का चार वर्षीय बेटा अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन बच्चे को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद हादसे को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...