गंगापार, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के लूसनपुर गांव निवासी विजय बहादुर का पुत्र 11 वर्षीय मोहित कुमार बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। कुछ समय बाद मोहित अचानक गायब हो गया। मां संगम देवी समेत परिजनों ने काफी खोजबीन किया परंतु मोहित का सुराग नहीं मिला। परेशान होकर मां संगम देवी ने शुक्रवार को मोहित की गुमशुदगी दर्ज कराया है। पुलिस मोहित की खोजबीन में जुट गई है। मोहित के गायब होने से मां संगम देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार के लोग सहमें हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...