मेरठ, मार्च 5 -- सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में घर के बाहर खड़े युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और बहन को भी आरोपियों ने पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर पर पथराव कर बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोविंद पुत्र शोभे ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के कुछ युवक वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गोविंद के साथ लात-घूंसे और डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर गोविंद का भाई शिवा और बहन रुक्मणी उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने रुक्मणी के कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में आरोपियों ने घर पर पथरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.