घर के बाहर खड़े डीजे से लाखों का सामान चोरी
गंगापार, जून 19 -- थाना क्षेत्र के कुंआ गांव में घर के बाहर खड़े डीजे वाहन से करीब तीन लाख रुपये मूल्य का साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण चोरी हो गए। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व. मोहनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी बबीता देवी ने घर के बाहर खड़े डीजे वाहन में रखा सामान गायब देखा। सूचना पर पहुंचे धर्मेंद्र ने जांच की तो पांच म्यूजिक मशीनें, एक म्यूजिक मिक्सर और एक बैटरी चोरी मिली। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कौंधियारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.