गोरखपुर, अप्रैल 10 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में दरवाजे पर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नौसड़ निवासी जितेंद्र गुप्ता की गोरखपुर वाराणसी मार्ग के किनारे घर है। हर रोज की तरह जितेंद्र अपनी स्कॉर्पियो वाघर में सामने खड़ी कर सोने चले गए। सुबह जगे तो देखा कि गाड़ी गायब है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो दंग रह गया। आठ अप्रैल को भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच कुछ संदिग्ध युवक गाड़ी के पास टहलते रहे और चंद मिनटों में गाड़ी का लाक खोलकर गाड़ी को स्टार्ट किए और लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.