घर के बाहर खड़ी मोपेड लुना की चोरी
लातेहार, मई 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दो माह के दौरान सासंग एवं चेटर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चार बाइक चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। चेटर पंचायत के पन्ना टांड़ गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोपेड लुना की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार पन्ना टांड़ निवासी धनंजय कुमार, पिता स्व. जयराम गुप्ता के घर के बाहर खड़ी टीवीएस एक्सएल 100 की अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार अहले सुबह उस समय हुई, जब वाहन अपने स्थान पर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों एवं आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोपेड का कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले को लेकर भुक्तभोगी ने चंदवा थाना में सूचना देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.