गोंडा, जून 14 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर मजरा छेदी वैश्य पुरवा में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता रागिनी सिंह पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर है। बताया कि उनकी मोटरसाइकिल बीना ठाकुर के घर के बाहर खड़ी थी। 8/9 जून की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली।पीड़िता ने काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...