हापुड़, फरवरी 19 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में बुधवार रात को पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव सपनावत निवासी तारा देवी ने बताया कि बुधवार रात को वह घर के बाहर किसी काम से मौजूद थीं। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले जिले, सोनू, अनस और लुक्का ने ने गाली गलौज कर अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर लोहे की रॉड से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। शोर शराबा सुनकर परिवार के सदस्यों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुर...