गोड्डा, मई 24 -- महागामा एक प्रतिनिधि हनवारा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नगदाहा निवासी परमानन्द साह ने हनवारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 20 मई 2026 की रात करीब आठ बजे उन्होंने अपनी होंडा कंपनी की सीबी शाइन एसपी बाइक (संख्या- जेएच 17यू 3168) घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि पास के राजेश ज्वेलर्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करते दिखाई दिया। आरोपी ने अपने सिर को सफेद गमछे से ढक रखा था। आवेदन में कहा गया है कि खोजबीन में समय लगने के कारण विलंब से थाना...