सिमडेगा, मई 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांगुटोली मुख्य पथ स्थित कोलेबिरा नया बाजार टांड़ के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पिकअप की चोरी कर ली। इस संबंध में वाहन मालिक रवि ने थाना में मामला दर्ज करा लिया है। रवि ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घर के पास पिकअप वाहन खड़ा कर सो गया। सुबह उठ कर देखा तो पिकअप वाहन गायब था। इधर पुलिस छानबिन में जुट गई है। - यह भी पढ़ें- सिंचाई करते समय किसान की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़ा मालवाहक वाहन चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...