हापुड़, दिसम्बर 30 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला गंगापुरा विवेक विहार किड्जी स्कूल के पास मकान के बाहर खड़ी कार में रविवार की रात को अचानक भीषण आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक कार आग में जलकर राख हो चुकी थी। कार स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वह सिंभावली के हरोड़ा स्थित कंपोजिट विद्यायल में अध्यापक हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी बीच उनके भाई महेश कुमार एडवोकेट ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी कार में आग लग रही है। बाहर आकर देखा तो उनकी कार में भीषण आग लगी थी। कार में आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। काफी संख्या में मोहल्ले के लोग बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.