संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बरपरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते देर रात खड़ी कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्याम नारायण पुत्र मकरध्वज का आरोप है कि 25/26 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:40 बजे उनकी स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान गांव के अभिषेक उर्फ गोलू अपने एक अन्य साथी के साथ दोपहिया वाहन से पहुंचे और कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ गोलू एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- कार के पैसे न देने पर मारपीट व झूठे केस में फंसाने की धमकी यह भी पढ़ें- कार सवारों पर मारपीट करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.