गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में घर के बाहर खड़ी कार से चोर दो पहिये खोलकर ले गए। घटना 24 फरवरी की तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात के समय किसी प्रकार की आहट नहीं हुई। सुबह करीब छह बजे जब वह घर से बाहर निकले तो कार का अगला और पिछला एक-एक पहिये गायब मिला। कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी वाहनों के पार्ट्स चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खं...