नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। सेक्टर-29 में घर के बाहर खड़ी कार का टायर चोरी हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। एसके शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे की कार घर के बाहर खड़ी थी। बदमाश सोमवार रात कार से टायर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह कार के पास पहुंचने पर टायर चोरी होने का पता चला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब दो बजे एक संदिग्ध टायर चोरी करता दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...