घर के बाहर खड़ी ऑटो हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालिंदीपुरम में एक मकान के सामने खड़ी ऑटो रिक्शा चोरी कर ली गई। ऑटो मालिक की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।कालिंदीपुरम निवासी रवि की तहरीर के मुताबिक, वह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रोजाना की तरह रात में अपने घर के बाहर ऑटो खड़ी किया था। लेकिन, सुबह नींद से उठा, तो ऑटो गायब थी। इधर-उधर पता करने के बावजूद ऑटो का पता नहीं चल सका। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे अज्ञात चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.