घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर मारपीट
नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के एक मोहल्ले में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आमहिला और उसके दो बेटों ने मिलकर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला सुनारान में महिला नीलम परिवार के साथ रहती है। नीलम ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाली महिला निर्वेश ने उनके घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। पीड़िता ने इस बात का विरोध जताया। आरोप है इसी बात को लेकर 29 अप्रैल को महिला और उसके दो बेटों ने मिलकर पीड़िता और उसके पति व सास पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से मारपीट की। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.