सीतापुर, मार्च 7 -- सीतापुर। महोली के कलवाली खुर्द में घर के बाहर आराम कर रहे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। महोली के कलवाली खुर्द निवासी भोलई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे और उनका भाई आराम कर रहा था। गांव के निवासी गोलू ने दबंगई करते हुए उनके भाई महेश से गाली गलौज की। विरोध करने पर गोलू ने लात घूसा से मारते हुए फावडा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गोलू ने महेश को तब तक फावड़े से मारा जब तक वह गिर नही गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...