बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर, संवाददाता।सोहेलवा जंगल के बनकटवा रेंज से सटे गांव बनकटवा खुर्द के मजरे दोडेडीह गांव में बकरियों की झुंड पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में तेंदुए ने घर के अंदर बाड़े में बंधी 17 बकरियों को मार डाला। तेंदुए के हमले के दौरान बकरियों ने चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। गांव में वन विभाग की टीम पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सोहलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत बनकटवा खुर्द के मजरे दोडेडीह गांव में रविवार आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुसकर एक ही परिवार की 17 बकरियों को मौत के घाट उतार गया। गांव के स्वामी दयाल ने बताया कि उनका परिवार रविवार रात अपने कच्चे मकान में स...