आजमगढ़, मई 26 -- मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर के बिछियापुर गांव में रविवार की रात चोर घर के पीछे दरवाजा से अंदर घुस गए। लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घटना की सूचना पर डॉगस्क्वाड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की।दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर के बिछियापुर गांव निवासी पारसनाथ यादव के मकान के पीछे के दरवाजा पर चैनल गेट लगा है। चैनल गेट का ताला तोड़ कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि 12 से 15 लाख रुपये ...