बिहारशरीफ, मई 20 -- बिन्द। थाना क्षेत्र के बकरा गांव में मंगलवार की रात घर के पास शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। जख्मी यदु केवट को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज केलिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...