घर के पास शराब पीने से टोकने पर लहूलुहान किया
गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में घर के पास शराब पीने का विरोध करने पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया, जबकि आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना विजयनगर सेक्टर-9 निवासी आदर्श शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की रात करीब पौने दस बजे वह दुकान बंद कराने के लिए सेक्टर-12 स्थित माता कॉलोनी जा रहे थे। संजीवनी अस्पताल के सामने रास्ते में नितिन, विवेक और उनका एक साथी प्रिंस मिल गए। आरोप है कि तीनों ने रंजिश के चलते उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला किया। आदर्श के मुताबिक, आरोपियों ने सिर, कमर और शरीर के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.