लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने राजाजीपुरम निवासी युवक रजा अब्बास पुत्र सहजाद रजा के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी शोहदा 16 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे घर के पास ही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर धमकी दी। यह पहली बार नहीं है, आरोपी पहले भी युवती पर मिलने का दबाव बनाता रहा है और लंबे समय से परिवार को परेशान करता चला आ रहा है।पुलिस यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज ने पीड़िता की मां की शिकायत प...