मैनपुरी, मई 14 -- जनपद में ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों के समुचित उपयोग और प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को अनावश्यक वाहन उपयोग और भ्रमण को न्यूनतम रखने की हिदायत दी है। स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी है। डीएम ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि विभागीय बैठकों और समीक्षा कार्यों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल माध्यमों से निपटाया जाए। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए डॉ. त्रिपाठी ने प्रत्येक बृहस्पतिवार को विशेष रूप से फील्ड जॉब और स्थलीय निरीक्षण के लिए निर्धारित किया है। यह भी पढ़ें- अपने पूरे स्टाफ के साथ एक ही कार से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम...