शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल का नया प्रारूप लागू करने के बाद जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल में पता को हटा दिया है, जिससे उपभोेक्तओं में असमंजस की स्थित बनी हुई है। इसके बाद अब बिजली का बिल पहले की तरह घर के पते और पहचान के प्रमाण के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। नए फॉर्मेट में उपभोक्ता का नाम और मोबाइल नंबर छिपा दिए गए हैं। बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो यह बदलाव उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया है। पहले बिल पर उपभोक्ता का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज रहती थीं, जिनका दुरुपयोग होने की आशंका बनी रहती थी। इसी कारण पहले ओटीपी आधारित व्यवस्था हटाई गई थी और अब पता व मोबाइल नंबर भी बिल से हटा दिए गए हैं। हालाक...