सोनभद्र, जून 12 -- ​बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गांव में बुधवार की मध्य रात्रि चोरों ने एक घर के दरवाजे में छेदकर अंदर घुसकर लाखों रूपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डोडहर निवासी पीड़ित राजकुमार ने बताया कि बुधवार की रात पूरा परिवार दरवाजे बंद कर छत पर सोया हुआ था। इसी बीच मध्य रात्रि के आसपास शातिर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने सबसे पहले घर के सामने वाले मुख्य दरवाजे की कुंडी के पास गिरमिट से छेद कर दिया और कुंडी खोलकर घर के अंदर दाखिल हो गए। यह भी पढ़ें- मल्ही पट्टी मोहल्ला में लाखों रुपये की चोरी इसके बाद चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए और कीमती सामान व नकदी से भरे बक्सों को उठाकर घर से बाहर सुनसान जगह पर ले गए। चोरों ने बाकस...