पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी राम भरोसे पुत्र अनोखेलाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच मार्च को शाम साढ़े पांच बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी वहां उसका सगा भाई रामचंद्र लाल और भतीजा सोमपाल वहां आ गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...