सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- शिवहर। तरियानी थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चंदन सिंह के दरवाजे पर से पिकअप वैन को चुरा लिया। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद में बताया कि चोरी की घटना को लेकर वाहन स्वामी द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में एक केस दर्ज कराया गया है। जिसमें वाहन स्वामी द्वारा बताया गया है कि शनिवार की रात वह अपनी पिकअप वैन को दरवाजे पर खड़ा कर रखे थे। रविवार की सुबह जब वे जगे तो उनका पिकअप वैन दरवाजे से गायब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है। साथ ही चोरी की घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।तीन दिनों के अंदर दूसरी घटना :तरियानी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना बढ़ गई है। तीन दिनों के अंदर दो चार पहिया वाहन की चो...