आगरा, मार्च 22 -- सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह घर में सो रहा था। सुबह जागा तो घर के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। लाखों के जेवर गायब थे। पीड़ित रंजीत निवासी रुनकता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 20 मार्च की रात करीब 10 बजे खाना खाकर अपने घर में सो गया था। अगली सुबह करीब 4 बजे जब उसकी और छोटे भाई विकास की नींद खुली तो घर का नजारा देख दंग रह गए। घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। आसपास तलाश करने पर कोई संदग्धि व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से सुराग लगाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.