रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। सोमवार सुबह घर का ताला तोड़कर चोर करीब 18 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। परिजन मंदिर में जलाभिषेक के लिए गए थे। दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से शक्तिफार्म क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वार्ड 1 निवासी निशिकांत हालदार पुत्र नीमचंद्र हालदार का परिवार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घर में ताला लगाकर सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए गया था। निशिकांत का बेटा सपन हालदार हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर लौटा था। इसी के चलते पूरा परिवार मंदिर गया हुआ था। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार घर लौटा तो निशिकांत की पत्नी सुचित्रा हालदार ने कमरे में पहुंचकर देखा कि लॉकर और बक्सों के ताले टूटे हुए हैं। अंदर रखी नकदी और जेवरात गायब थे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.