काशीपुर, मई 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। साकेत नगर में तीर्थ यात्रा पर गए एक परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, साकेत नगर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह 30 अप्रैल को अपने परिवार के साथ केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उनका घर पूरी तरह बंद था। चार मई की शाम जब परिवार वापस लौटा तो पहली मंजिल पर स्थित कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात, पांच हजार रुपये की नकदी और एक ब्रांडेड कलाई घड़ी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर...