लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के खमरिया के टपरी गांव के रहने वाले संजेश कुमार की सोलह वर्षीया बेटी सोनी का शव गुरुवार सुबह घर के छप्पर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बेटी का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जाती है। इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। सूचना पर सीओ शिवम कुमार व अन्य पुलिसवाले पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना का कारण पता कर रही है। यह भी पढ़ें- घाघरा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...