मधुबनी, जुलाई 24 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के एक गांव में एक लड़की को सनकी युवक ने चाकू से गला पर प्रहार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार शाम घटित हुई बताई गई है। परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता दरभंगा में ज़िन्दगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की गुरुवार शाम घर मे पढ़ रही थी। लड़की की मां बधार तरफ गई थीं। बताया जाता है कि उसी समय वह युवक घर पर आ धमका व लड़की के गला पर चाकू से प्रहार कर दिया।

घटना की जांच सूचना मिलते ही मधेपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस कर्मियों के साथ गुरुवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की...