नई दिल्ली, मई 28 -- गर्मी के मौसम में लीची खाना बहुत लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसका मीठा स्वाद और रस भरा गूदा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। कई लोग सोचते हैं कि लीची का पौधा सिर्फ बड़े बागानों में ही उगाया जा सकता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इसे घर के गार्डन में भी लगाया जा सकता है। थोड़ी मेहनत और सही देखभाल के साथ लीची का पौधा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। हालांकि, यह पौधा जल्दी फल नहीं देता, लेकिन एक बार अच्छी तरह बढ़ने पर लंबे समय तक फल दे सकता है। सही मिट्टी, धूप और पानी का ध्यान रखना इसमें काफी जरूरी है। घर में लगा लीची का पौधा हरियाली बढ़ाने के साथ ताजे फल भी दे सकता है।घर में लीची का पौधा कैसे लगाएं?अच्छी लीची का बीज चुनें: सबसे पहले ताजी और पकी हुई लीची लें। उसका बीज निकालकर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि बीज ...