फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 25 -- फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पामंडल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण गांव राजेपुर टप्पामंडल निवासी 32 वर्षीय श्यामवीर सुबह अपने कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब छह बजे भाई रामजीत ने घटना की सूचना थाना जहानगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दोनों मासूम बच्चे आर्यन औ...